बागेश्वर के तहसील मार्ग से साइकिल चलाकर रैली को रवाना करते विधायक, डीएम और एसपी।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। उत्तराखंड महोत्सव के अंतिम दिन बागेश्वर से हरसीला तक माउंटेन बाइकिंग का आयोजन किया गया। कपकोट विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, डीएम विनीत कुमार और एसपी अमित श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली को रवाना करते हुए डीएम और विधायक ने कहा कि उत्तराखंड स्थापना दिवस के तहत छह दिनों तक उत्तराखंड महोत्सव का आयोजन किया गया था। इसके तहत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद, बाइकिंग आदि का आयोजन कराया गया। वहां पर सीडीओ डीडी पंत, एसडीएम हरगिरी, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्या, तहसीलदार नवाजिश खलीक आदि थे।