फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेरकों ने 10 हजार रुपए मानदेय की मांग उठाई

Tue, 13 Dec 2016 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 जिला प्रेरक संगठन की बैठक में न्यूनतम 10 हजार रुपए मानदेय की मांग उठाई गई। प्रेरकों ने मौजूूदा समय में दिए जा रहे अल्प मानदेय के भी समय पर नहीं मिलने पर नाराजगी जताई।
जिला प्रेरक संगठन की जिलाध्यक्ष शांति धपोला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से उनकी ओर से न्यूनतम मानदेय की मांग उठाई जा रही है। परंतु आज तक उनकी मांगों पर कोई सुनवाई नहीं की गई है। इस समय मात्र दो हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मानदेय वर्तमान समय में केवल एक मजाक है। कहा कि अल्प मानदेय मिलने से सभी प्रेरक गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। सभी प्रेरकों ने कम से कम 10 हजार रुपए प्रतिमाह न्यूनतम मानदेय देने की मांग उठाई। प्रेरकों ने अप्रैल माह से मानदेय नहीं मिलने पर भी नाराजगी जताते हुए हर माह मानदेय देने की मांग की। बैठक में नवीन चंद्र, महेश चंद्र मिश्रा, बालम सिंह, देवेंद्र सिंह, नंदन सिंह, दीप उपाध्याय, मीना नगरकोटी, भगीरथी मेहता, आनंदी देवी, गंगा देवी, कमला चतुर्वेदी, नीमा जोशी, गोविंदी देवी, पूनम टम्टा, सुरेश जोशी, किशन राम, कमल पाठक, हरीश सिंह, आनंद राम, दीप चंद्र, गोविंद बल्लभ, धीरेंद्र सिंह, सूर्य नारायण सिंह आदि प्रेरक शामिल थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें