फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: पोलियाे टीकाकरण कराने के लिए किया प्रेरित

Fri, 24 Oct 2025 11:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। विश्व पोलियो दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/जिला जज पंकज तोमर के मार्गदर्शन में सीएचसी बैजनाथ में शिविर का आयोजन किया गया। गरुड़ तहसील विधिक सेवा समिति की अध्यक्ष जैनब ने लोगों को बच्चों का अनिवार्य रूप से पोलियो टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

विधिक सेवा समिति की अध्यक्ष जैनब ने कहा कि बच्चों का नियत समय पर टीकाकरण कराने से पोलियो ग्रसित होने की संभावनाएं नहीं रहती हैं। टीकाकरण के बल पर ही देश से पोलियो को हटाने में मदद मिली। डॉ. हेमलता ने लोगों को पोलियो बीमारी के रोकथाम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिवक्ता त्रिलोक चंद्र जोशी ने विधिक सेवा प्राधिकरण के क्रियाकलाप और हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें