फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: तापमान बढ़ने के साथ सुलगने लगे जंगल, मोटासिमल के जंगलों में लगी भीषण आग कुकुड़ागाड़ तक पहुंची

Wed, 12 Apr 2023 11:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर

सार

अप्रैल के पहले सप्ताह तक बारिश के चलते जंगलों को आग से राहत मिली थी। अब मौसम साफ होने के बाद वनाग्नि की घटनाएं शुुरू हो गई हैं। सोमवार को बहुली के जंगल में शाम के समय आग लगी और देखते ही देखते आग जंगल के बड़े भाग पर फैल गई।
विज्ञापन
बागेश्वर के मोटासिमल के जंगल में सोमवार की शाम को लगी आग। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तापमान बढ़ने के साथ जिले के जंगल सुलगने लगे हैं। सोमवार की शाम को मोटासिमल के जंगल में भीषण आग लग गई। आग जंंगल से फैलते हुए कुकुड़ागाड़ तक पहुंच गई। सूचना पर वन विभाग की टीम आग बुझाने के लिए रवाना हो गई है।

विज्ञापन


इस साल मार्च के दूसरे पखवाड़े से अप्रैल के पहले सप्ताह तक बारिश के चलते जंगलों को आग से राहत मिली थी। अब मौसम साफ होने के बाद वनाग्नि की घटनाएं शुुरू हो गई हैं। सोमवार को बहुली के जंगल में शाम के समय आग लगी और देखते ही देखते आग जंगल के बड़े भाग पर फैल गई।

ये भी पढ़ें...Gangotri-Yamunotri Highway: धरासू बैंड के पास 21 अप्रैल तक बंद रहेगा यातायात, केवल इस समय होगी आवाजाही
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम के समय चलने वाली हवा से आग तेजी से फैलती चली गई। आग से वन संपदा को नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना वन विभाग को दी। इधर डीएफओ हिमांशु बागरी ने बताया कि विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें