फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग के लिए कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 12 Apr 2023 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर जिला अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य अव्यस्थाओं को लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेसी। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला कांग्रेस कमेटी ने स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सीएमएस का घेराव भी किया और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने की मांग की।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर में नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष डसीला ने कहा कि अब तक जिले में महिला अस्पताल नहीं खुल सका है। जिला अस्पताल से मरीजों को बाहर से दवा लिखी जा रही है। जन औषधि केंद्र में पर्याप्त दवाइयां उपलब्ध नहीं हैं। कई-कई दिनों तक जनऔषधि केंद्र में ताले लटका रहता है। दवाइयां नहीं मिलने और बाहर से दवा लिखे जाने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कांग्रसियों ने कोविड के खतरे को देखते हुए अस्पताल की सुविधाओं में जल्द सुधार लाने को कहा। इस मौके पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोपा धपोला, युकां जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार, कवि जोशी, भीम कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें