फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीदारी करने बागेश्वर जिला मुख्यालय आए लोग, ATM से नहीं निकले नोट तो लौटे खाली हाथ

विज्ञापन
बागेश्वर के तहसील रोड में बंद पड़ा एटीएम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
बागेश्वर। सप्ताह का प्रथम दिन होने के कारण सोमवार को जिला मुरख्यालय में काफी भीड़भाड़ थी। खरीदारी के लिए आए लोगों को अधिकतर एटीएम में कैश नहीं होने से निराश होना पड़ा, जबकि कैश वाले एटीएम में लंबी लाइन देखने को मिली। सोमवार को नगर क्षेत्र के तहसील रोड में बैंक ऑफ बड़ौदा, सिंडीकेट बैंक, एचडीएफसी, गरुड़ रोड पर कैनरा बैंक, इंडसइंड बैंक कपकोट रोड पर यूनियन बैंक और कांडा रोड पर यूको बैंक के एटीएम दोपहर बारह बजे ही कैशलेस हो गए। जबकि गोमती पुल रोड (एसबीआई तिराहा) पर एसबीआई, पंजाब नेशनल बैंक और कपकोट रोड पर आईडीबीआई में कैश निकालने के लिए लंबी लाइन देखने को मिली। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तहसील रोड पर स्थित एसबीआई के एटीएम में ताला लटका रहा। लीड बैंक अधिकारी एमएस पांगती ने बताया कि सभी एटीएम में पर्याप्त कैश है, जबकि अधिकतर एटीएम में टेक्निकल समस्या के चलते कैश नहीं निकलने की समस्या आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें