फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपकोट पोस्टऑफिस में सर्वर ठप, मीलों दूर से पैदल चलकर आ रहे लोग, मिल रही मायूसी

विज्ञापन
कपकोट पोस्ट आफिस के बाहर कामकाज शुरू होने का इंतजार करते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। बीएसएनएल सेवा चरमराने के कारण पिछले एक सप्ताह से कपकोट में पोस्ट ऑफिस का कामकाज ठप चल रहा है। पोस्ट ऑफिस में जमा, निकासी करने के लिए आने वाले ग्राहकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कपकोट में पोस्ट ऑफिस का सर्वर ठप रहने के कारण पिछले एक सप्ताह से लोगों को बिना काम के निराश लौटना पड़ रहा है। लेनदेन नहीं होने से लोगों के जरूरी कामकाज प्रभावित हो रहै है। नगर पंचायत सभासद तनुज तिरुवा ने बताया कि पोस्ट ऑफिस में एक जून से सर्वर ठप रहने के कारण काम नहीं हो पा रहा है। मीलो दूर से लोग रुपये निकालने के लिए पहुंच रहे हैं लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। बताया कि क्षेत्र में बीएसएनएल सेवा चरमराने से लोगों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बीएसएनएल सेवा दुरुस्त करने की मांग की है। पोस्टमास्टर देवेश कुमार ने बताया कि पिछले आठ दिनों में दो और चार जून को छोड़कर बीएसएनएल सेवा ठप रहने की वजह से सर्वर प्रभावित है, जिससे ग्राहकों को निराश लौटना पड़ रहा है। बीएसएनएल से शिकायत करने पर पता चला कि एक निजी कंपनी के तार बिछाए जाने के चलते केबल कटने से सेवा ठप चल रही है। कामकाज सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें