फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन विकेट से जीती मूलनारायण राइजिंग स्टार

विज्ञापन
बागेश्वर के नुमाइशखेत मैदान में क्रिकेट मुकाबले का एक दृश्य। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। सक्षम समिति की ओर से नुमाईशखेत मैदान में आयोजित स्वर्गीय महेश सिंह थापा और स्वर्गीय बब्लू थापा मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को मूलनारायण राइजिंग स्टार बनलेख और द्यांगण की टीम के बीच मुकाबला हुआ। जिसे जीतकर बनलेख की टीम ने अगले चरण में प्रवेश किया।
विज्ञापन

पहले खेलते हुए द्यांगण की टीम ने निर्धारित ओवरों में 151 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मूल नारायण राइजिंग स्टार बनलेख की टीम ने सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मुख्य अतिथि दर्शन कठायत और विशिष्ट अतिथि कुलदीप मेहता ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मुकाबले की शुरूआत कराई। इस मौके पर संजय थापा, रोशन गढ़िया, पप्पू थापा, राहुल धौनी, अर्जुन थापा, जगदीश नारायण आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें