फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: स्कूल जा रही छात्रा को बंदर ने काटा

Wed, 14 May 2025 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में बंदरों की बढ़ती संख्या से लोग परेशान हैं। बंदर किसान, कारोबारियों को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ लोगों के लिए खतरा भी बन रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को नगरपालिका क्षेत्र में स्कूल जा छात्रा पर बंदरों ने हमला कर जख्मी कर दिया। बालिका का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। चौरासी निवासी देविका (08) पुत्री नंदन सिंह असवाल सुबह स्कूल जा रही थी। रास्ते में बंदर ने हमला कर दिया। बंदर ने उसके सिर को जख्मी कर दिया।
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉ. साक्षी ने उसका इलाज किया। उन्होंने बताया कि बंदर के नाखून से बालिका के सिर पर जख्म हुआ है। इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें