फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलसेरा क्षेत्र में बिजली और पानी का संकट

Tue, 22 Dec 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 नगर से लगे मंडलसेरा के कई परिवार आज कल बिजली और पानी के संकट का सामना कर रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता पूर्व शिक्षक दीवान सिंह दानू ने बताया कि बिजली का ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण मंडलसेरा में पीपल चौक के समीप रहने वाले परिवारों को संकट का सामना करना पड़ रहा है। कड़ाके की ठंड के  बीच तीन दिनों से बिजली नहीं होने के कारण लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


 पावर कारपोरेशन के अधिकारियों का कहना है कि यहां ट्रांसफार्मर जला है, लेकिन इसे बदलने की कार्रवाई चल रही है। उन्होंने बताया कि इस इलाके में जल संस्थान की स्थानीय योजना का पानी नहीं आ रहा है। यहां लंबे समय से संकट बना है। नवंबर के महीने में यहां मात्र 15 दिन पानी आया। इसके बाद 6 दिसंबर से 9 दिसंबर तक आपूर्ति ठप रही।

इसके बाद कुछ दिन व्यवस्था सुचारु रही, इधर 18 दिसंबर से फिर से पेयजल व्यवस्था ठप है। उन्होंने बताया कि समाधान योजना के तहत शिकायत की गई। जल संस्थान के अधिकारी स्थानीय लोगों द्वारा सब्जी की सिंचाई के लिए पानी की लाइन तोड़े जाने का बहाना कर रहे हैं, लेकिन इस तरह की  गतिविधियों को रोकने के प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें