फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाड़िमखेत बनेगा मॉडल स्कूल : ऐठानी 

Sun, 29 May 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
गरुड़ के स्कूल में कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। सुदूरवर्ती राइंका ने पहली बार सालाना जलसा समारोह पूर्वक मनाया। मुख्य अतिथि विधायक चंदन दास ने कहा कि राइंका सैलानी के प्रधानाचार्य सुशील कुमार चौधरी ने वार्षिकोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत कर नेक काम किया है। विधायक ने कॉलेज को अपनी निधि से 10 कंप्यूटर और शिक्षकों के बैठने के लिए फर्नीचर के लिए 50 हजार रुपये देने की घोषणा की। जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने कहा कि लाहुर घाटी के प्राथमिक विद्यालय दाड़िमखेत को मॉडल स्कूल का दर्जा दिलाने की घोषणा की।
विज्ञापन


उन्होंने मॉडल स्कूल के विकास के लिए जिला पंचायत से दो लाख रुपये, राइंका सैलानी में डिजिटल लाइबेरी देने की घोषणा की। जिला पंचायत के उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार ने राइंका सैलानी के  विकास के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की। राइंका सैलानी के प्रधानाचार्य सुशील कुमार चौधरी ने अतिथियों को कॉलेज की समस्याओं से अवगत कराया।

समारोह में प्राथमिक विद्यालय दाड़िमेखत, सैलानी बगड़, जूहा नैकाना खुमटिया के स्कूल के बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों ने प्रतिभाग किया। वहां बीईओ प्राथमिक आकाश सारस्वत, ग्राम प्रधान नैकाना प्रेमा परिहार डीके जोशी, रघुवीर सिंह, ईश्वर परिहार आदि ने  विचार रखे। संचालन नरेंद्र परिहार और प्रियंका सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें