जुलाई 2023 से ट्रामा सेंटर में अव्यवस्थाओं के बीच संचालित हो रहा अस्थायी ऑपरेशन थियेटर
बागेश्वर। जिला अस्पताल में बन रहे नए ऑपरेशन थिएटर का निर्माण कार्य समय पर पूरा नहीं हो सका है। ओटी का निर्माण तीन महीने में पूरा हो जाना चाहिए था लेकिन एक साल बीतने के बाद भी इसका काम पूरा नहीं हो सका है। ट्रामा सेंटर के लिए बने भवन में ओटी का संचालन किया जा रहा है अस्थायी ओटी में कई तरह की दिक्कतें आ रही हैं।
जिला अस्पताल में पिछले जून माह से सुधारीकरण और नवीनीकरण का कार्य चल रहा है। अस्पताल की ओटी को मॉडल ओटी में तब्दील किया जाना था। जून 2023 के मध्य में शुरू हुए काम को सितंबर 2023 में पूरा हो जाना था, लेकिन अब तक भी मॉडल ओटी अस्पताल प्रशासन को हस्तांतरित नहीं हुई है।
कोट- अस्थायी ओटी में ही सभी प्रकार के ऑपरेशन करने पड़ रहे हैं। इससे दिक्कतें आ रही हैं। -डॉ. गिरिजाशंकर जोशी, हड्डी रोग विशेषज्ञ जिला अस्पताल
कोट- कार्यदायी संस्था ने मॉडल ओटी हस्तांतरित करने के लिए एक सप्ताह का समय और मांगा है। इसके बाद मॉडल ओटी अस्पताल प्रशासन को हस्तगत हो जाएगी।-डॉ. वीके टम्टा, सीएमएस जिला अस्पताल बागेश्वर।