स्याल्दे (अल्मोड़ा)। पहल संस्था की पहल पर स्याल्दे विकासखंड के छात्र-छात्राओं को नवोदय, सैनिक स्कूल विद्यालय की प्रवेश परीक्षा सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए दूसरा मॉक टेस्ट आयोजित किया गया। इसमें विकासखंड के पहुंचे 42 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
इस दौरान विद्यार्थियों को ओएमआर शीट भरने की प्रक्रिया, परीक्षा संबंधी नियमों एवं महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। वहां शिक्षकों ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उनका मार्गदर्शन किया। वहां शिक्षक गिरीश चंद्र जोशी, पहल संस्था की भावना जोशी, रमेश तिवारी, कल्याण सिंह घुग्तियाल, दिवाकर पंचोली, गीता पांडे, रमेश चंद्र सनवाल आदि मौजूद रहे।