फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: आपदाओं से बचाव का किया छद्म अभ्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में शनिवार को आपदाओं से निपटने के लिए विभागीय तैयारियों को परखा गया। जिला मुख्यालय समेत गरुड़, कपकोट और कांडा में दोपहर तक हूटर बजाते हुए वाहन दौड़ते रहे। अधिकारियों और कर्मचारियों ने भूकंप, भूस्खलन, शॉर्ट सर्किट जैसी आपदाओं से बचाव का छद्म अभ्यास किया।
विज्ञापन

मॉकड्रिल में जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, पुलिस, फायर सर्विस, स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीमों ने आपसी समन्वय का प्रभावी प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय के महर्षि विद्या मंदिर बिलौना में सुबह 9:57 बजे 6.8 तीव्रता के भूकंप आया। दो को मामूली चोटें आईं और तीन बच्चों को सुरक्षित बचाया गया। 11 बच्चों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। जिला अस्पताल में 10:22 बजे भवन क्षतिग्रस्त होने और शॉर्ट सर्किट से बचाव का अभ्यास किया गया। यहां घायल छह लोगों का तत्काल इलाज शुरू किया गया।
बागनाथ मंदिर क्षेत्र में 10:28 बजे मलबे में दबने तथा एक व्यक्ति के सरयू नदी में बहने वाले को बचाने का अभ्यास किया गया। एसडीआरएफ की टीम ने बह रहे व्यक्ति को सकुशल बाहर निकाला। छह घायलों को जिला चिकित्सालय ले जाया गया। डीएम आकांक्षा कोंडे ने आपातकालीन परिचालन केंद्र से सभी घटनाओं की रियल-टाइम मॉनिटरिंग की। उन्होंने कहा कि टीमों ने मॉकड्रिल में खोज बचाव के कार्यों का प्रभावी प्रदर्शन किया। इस मौके पर सीडीओ आरसी तिवारी, एडीएम एनएस नबियाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


तहसील क्षेत्राें में भी हुआ छद्म अभ्यास

गरुड़/कपकोट/कांडा। गरुड़ क्षेत्र के पुरड़ा स्पोर्ट्स ग्राउंड गागरीगोल में भूस्खलन जैसी स्थिति बनाई गई। यहां सात लोग घायल हुए। इनमें चार को रेफर किया गया। तीन लोगों को सीएचसी बैजनाथ में भर्ती किया गया। तहसील कार्यालय कांडा में सुबह 10:13 बजे दो आवासीय भवनों में दरारें आने से फंसे छह लोगों को सुरक्षित निकालकर प्राथमिक उपचार दिया गया। कपकोट विद्युत उपकेंद्र में 10:19 बजे शॉर्ट सर्किट की घटना का अभ्यास किया गया। यहां पांच लोग घायल हुए और सभी का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में किया गया। विद्युत लाइन में आई खराबी को 20 मिनट में ठीक कर आपूर्ति सामान्य की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें