फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा निस्तारण के लिए वाहन देने की घोषणा

Sat, 15 Apr 2017 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)। 
विज्ञापन
एमएलए ने चेक बांटे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट के विधायक बलवंत भौंर्याल ने नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में शौचालय निर्माण के लिए लाभार्थियों को चेक बांटे। नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी की मांग पर उन्होंने कूड़ा निस्तारण के लिए एक वाहन उपलब्ध कराने की घोषणा की। 
विज्ञापन


पहली बार नगर पंचायत कार्यालय पहुंचने पर क्षेत्रीय विधायक का स्वागत किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी ने उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट किया। विधायक ने व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए चयनित लाभार्थियों को दो-दो हजार रुपये के चेक दिए।

नगर पंचायत अध्यक्षा चंपा देवी और ईओ हरिचरण सिंह ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत कूड़ा निस्तारण के लिए एक वाहन की बात रखी। विधायक ने शीघ्र वाहन उपलब्ध कराने की घोषणा की।
विज्ञापन


उन्होंने कपकोट नगर के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। यहां पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम सिंह शाही, सभासद बलवंत सिंह कपकोटी, ओमप्रकाश ऐठानी, लक्ष्मण राम आदि थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें