बागेश्वर के लोनिवि कार्यालय में धरने पर बैठे मिनिस्टीरियल कर्मी। संवादबागेश्वर के लोनिवि कार्या
- फोटो : बागेश्वर के लोनिवि कार्यालय में धरने पर बैठे मिनिस्टीरियल कर्मी। संवाद
बागेश्वर। उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन के आह्वान पर कर्मियों ने 12 सूत्री मांग के लिए लोनिवि कार्यालय पर धरना दिया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए सरकार से जल्द शासनादेश जारी करने की मांग की।
शुक्रवार को धरने पर बैठे कर्मियों ने कहा कि मांगों के लिए मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव वित्त और सचिव कार्मिक और वित्त स्तर पर कई बैठकें हो चुकी हैं। कुछ बिंदुओं पर सहमति बनने के बावजूद ज्ञापन में कनिष्ठ सहायक को ग्रेड वेतन 2800 के साथ लाभ देने, प्रधान सहायक और प्रशासनिक अधिकारी के पद को समाहित करने आदि की मांग की जा रही हैं। जिन विभागों में पदोन्नति नहीं हो रही है, वहां पदोन्नति की व्यवस्था लागू करने की भी मांग है। इसके अतिरिक्त पदोन्नति में लागू नियमावली को समाप्त कर पूर्ववर्ती शासनादेश लागू करने, मिनिस्टीरियल पदों का पुनर्गठन करने की मांग रखी गई है। इस मौके पर हरीश दानू, नवीन दानू, राजेंद्र कुमार, आनंद सिंह आदि मौजूद रहे।