फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल समस्या निवारण शिविर में मंत्री ने जनता से सीधा संवाद किया

Fri, 05 May 2017 10:12 PM IST
bageshwar
विज्ञापन
समस्याएं सुनते पेयजल मंत्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैबिनेट एवं जिले के प्रभारी मंत्री प्रकाश पंत ने पेयजल समस्या निवारण शिविर में बागेश्वर जिले के लोगों की समस्याएं सुनीं। पेयजल मंत्री के समक्ष शिविर में कुल 89 शिकायतें पहुंचीं। इनमें से 50 शिकायतें पेयजल से संबंधित थीं। मंत्री ने जनता से सीधा संवाद कर अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


पेयजल मंत्री ने कहा कि पेयजल समस्या निवारण शिविर आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं को सुनना और जनता से वास्तविक स्थिति पता कर योजनाओं की जानकारी लेना है। उन्होंने कहा कि जो धनराशि विकास कार्यों में आवंटित की जा रही है उसका धरातल पर शत प्रतिशत उपयोग हो इस पर नजर रखी जा रही है। इस प्रकार के शिविर हर तीसरे महीने में आयोजित होंगे। शिकायतों पर विभागीय स्तर पर क्या प्रगति हुई इसका पता चलेगा। शिविर में उन्होंने जनता से सीधे संवाद कर विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के जल्दी निराकरण करने के आदेश दिए। जल संस्थान के ईई से उन्होंने पेयजल योजनाओं की स्थिति की जानकारी मांगी। शिविर में खाद्यान्न संबंधी शिकायतें भी मिलीं। 

शिविर में बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास, कपकोट के बलवंत भौंर्याल, ब्लाक प्रमुख मनोहर राम, नगर पंचायत अध्यक्षा चंपा देवी, विक्रम साही, भाजपा जिलाध्यक्ष शेर सिंह गड़िया, जिलाधिकारी मंगेेश घिल्डियाल, एसपी सुखवीर सिंह, एसडीएम एसएस राणा, डा.उदय शंकर, ईश्वर सिंह रावत आदि अधिकारी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें