फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकाऊ सड़कें, पानी व मजबूत नेटवर्क का रखें ध्यान : टम्टा

Sat, 12 Apr 2025 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टम्टा की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय निगरानी समिति (दिशा) की बैठक हुई। उन्होंने अधिकारियों को टिकाऊ सड़क बनाने, हर घर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने और लोगों को बेहतर संचार सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में हुई बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री टम्टा ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की समीक्षा करते टिकाऊ, सुरक्षित और उच्च मानकों के अनुरूप सड़कें बनाने को कहा। जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने के निर्देश दिए।
कहा कि सड़क निर्माण में नवीन तकनीकों और डिजाइनों को अपनाने से गुणवत्ता बढ़ेगी। निर्माण की गति और टिकाऊपन भी रहेगा। शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए विद्यालयों में बच्चों को पौष्टिक, गुणवत्तायुक्त और संतुलित भोजन नियमित रूप से देने को कहा। स्वास्थ विभाग की समीक्षा करते हर जरूरतमंद मरीज को आयुष्मान योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने समाज कल्याण, कृषि, विद्युत, वन, खाद्य एवं आपूर्ति, आजीविका, लघु सिंचाई, उद्योग, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मनरेगा, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, तथा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन आदि की समीक्षा की।
बीएसएनएल नेटवर्क की खराब स्थिति और लगातार आ रही उपभोक्ता शिकायतों पर नाराजगी जताते हुए संचार सुविधा मजबूत करने को कहा। विभागीय रिपोर्टिंग में पारदर्शिता और सटीकता बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति और सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर चिंता जताई। डीएम आशीष भटगाईं ने राज्यमंत्री को आश्वस्त किया कि उनके बताए निर्देशों का पूरी जिम्मेदारी के साथ पालन कराया जाएगा।
इस मौके पर पीएमजीएसवाई अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, विधायक पार्वती दास, सुरेश गढ़िया, पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, प्रशासक जिला पंचायत बसंती देव, नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के, डीएफओ ध्रुव सिंह मर्तोलिया, सीडीओ आरसी तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें