फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजा देने की मांग को लेकर काश्तकारों का प्रदर्शन

विज्ञापन
बागेश्वर में भूमि का मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। रीमा के किसानों ने कृषि योग्य भूमि में खनन करने के बाद मुआवजा न देने पर प्रदर्शन किया। किसानों ने डीएम विनीत कुमार के सामने मामले को उठाकर भूमि के नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

रीमा के किसानों ने शुक्रवार को डीएम को सौंपे ज्ञापन में बताया कि दुग नाकुरी तहसील के रीमा गांव में वड्यूड़ा के पास उनकी कृषि योग्य भूमि है। इस स्थान पर खनन पट्टाधारक ने बिना किसानों की सहमति के जेसीबी मशीन चलाकर खनन कार्य किया, जिससे भूमि पर मलबा गिरने के कारण कृषि योग्य भूमि नष्ट हो गई है। खेतों के पास से गुजरने वाले बरसाती नाले को ध्वस्त कर दिया गया है। इससे नालों का पानी खेतों से बह रहा है। कहा है कि खनन कार्य शुरू होने के बाद हुए नुकसान का मुआवजा किसानों को दिलाया जाए। खनन कार्य में ध्वस्त कृषि योग्य भूमि को खेती के योग्य बनाने के लिए खनन पट्टाधारक को निर्देश देने और खनन पट्टा स्वीकृत करते समय दिए अनापत्ति पत्रों की दोबारा जांच करने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में शोबन सिंह, भूपाल सिंह, कुंदन सिंह, गोविंद सिंह, जोगा सिंह, कल्याण सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें