फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंबाकू सेवन से हर साल जान गंवाते हैं लाखों लोग 

Sat, 17 Nov 2018 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
राइंका तिलसारी में प्रतिभागी को पुरस्कृत करते सीएमओ डाँ जेसी मंडल।vvvv - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग ने राइंका तिलसारी में गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें धूम्रपान से होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी गई। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जेसी मंडल ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि तंबाकू सेवन के कारण प्रतिवर्ष लाखों लोग जान गंवाते हैं। कहा कि तंबाकू सेवन जानलेवा हो सकता है। इससे मुंह व गले के कैंसर की समस्या रहती है। सामाजिक कार्यकर्ता जय सिंह ने धूम्रपान पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर आसानी से मिल रहे तंबाकू के कारण बच्चे भी तंबाकू का सेवन कर रहे हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य रामकुमार ने कहा कि धूम्रपान रहित जीवन स्वस्थ व सुखी रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदीप कुमार व देवेंद्र मुस्यूनी ने धूम्रपान निषेध विषयक जानकारी देेते हुए तंबाकू सेवन से बचने की अपील की। तंबाकू निषेध पर चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में धीरज कुमार प्रथम, वैशाली पिमोली द्वितीय व कृष्णा तृतीय स्थान पर रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में भूमिका परिहार प्रथम, हिमांशु पांडे द्वितीय व सीता परिहार तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर सुदीप बिष्ट, ममता जोशी, कुंदन राम आर्य, हेम जोशी, उर्वादत्त पांडे,सुरेंद्र बिष्ट, हरिमोहन कंसेरी आदि थे।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें