फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा के मजदूरों को नहीं मिली मजदूरी

Mon, 02 May 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। मनरेगा के मजदूरों ने पांच माह से भुगतान न होने पर इस बार मजदूर दिवस नहीं मनाया। मनरेगा के निर्माण कार्य में लगे सीमेंट आदि उपकरणों का लाइसेंसी दुकानदारों ने भी सामग्री का भुगतान न होने पर प्रधानों को सीमेंट न देने का निर्णय लिया है। पिछले वर्ष मनरेगा श्रमिकों ने अपने गांव में मजदूर दिवस समारोहपूर्वक मनाया था।
विज्ञापन


श्रमिकों का कहना है कि उन्होंने पांच माह पूर्व अपने गांव में मनरेगा में काम किया है। उन्हें मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ, जबकि मनरेगा के तहत मजदूरों को मजदूरी का भुगतान 15 दिन में करने का अधिनियम है।

मेलाडुंगरी के प्रधान बलवंत भंडारी ने बताया कि मनरेगा के तहत उनके गांव के 50 मजदूरों को मजदूरी नहीं मिली है। मजदूरों को विश्वास था कि भुगतान जल्द मिलेगा, लेकिन भुगतान नहीं हुआ।
विज्ञापन


जिस कारण सीमेंट विक्रेताओं ने भी प्रधानों को उधार में सीमेंट देेना बंद कर दिया है। बीडीओ गोविंद सिंह बोरा ने बताया कि मनरेगा का भुगतान करने के बारे में विभाग के उच्चाधिकारियों को कई बार लिख दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें