फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमितीकरण की मांग को मनरेगा कर्मचारियों का आंदोलन शुरू

विज्ञापन
बागेश्वर में हड़ताल के दौरान नारेबाजी करते मनरेगा कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। नियमितीकरण की मांग को लेकर मनरेगा कर्मचारियों का आंदोलन शुरू हो गया है। कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर ब्लॉक कार्यालय परिसर में धरना दिया। कर्मचारियों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन को जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मनरेगा में तैनात कर्मचारी लंबे समय से नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं। पूर्व में कर्मचारियों ने दो दिवसीय कार्य बहिष्कार भी किया था। इसके बाद भी मांग पूरी नहीं होने पर कर्मचारियों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। सोमवार को धरने का नेतृत्व करते हुए हरीश चंद्र सिंह दानू ने आंदोलन की रूपरेखा बताई। कहा कि दो दिन तक ब्लॉक कार्यालय में कर्मचारी धरना देंगे। तीसरे दिन कर्मचारी धरने में सहयोग करने के लिए देहरादून रवाना होंगे। उन्होंने कहा कि एक सूत्रीय मांग को लेकर आंदोलन चल रहा है। मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। वहां मोहन राम, नरेंद्र सिंह परिहार, हरीश चंद्र सिंह दानू, हिमांशु नेगी, गणेश सिंह, नीरज गिरी गोस्वामी, हिमांशु कोहली आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें