राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पुरड़ा में छात्रा को सम्मानित करते व्यापारी।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पुरड़ा में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
इसमें व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष बबलू नेगी, जिला महामंत्री अनिल कार्की, ब्लॉक अध्यक्ष दीप लाल और नगर अध्यक्ष अखिल आजाद ने उत्तराखंड बोर्ड में 12वीं की मेरिट सूची में तीसरा स्थान पाने वाली अंकिता पंत को सम्मानित किया। वहां प्रधानाचार्या सोनिया गौरव, ममता पांडेय, किरन वाणी, ऋतु मंगल, राखी, कविता राणा, सुनीता, अर्चना चौहान, ज्योति जोशी, चंद्रप्रभा मिश्रा आदि थे। ब्यूरो