फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर की समस्याओं को लेकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 03 May 2017 10:09 PM IST
bageshwar
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भराड़ी स्थित डाकघर की लंबित समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। समस्याओं का समाधान न होने से यहां आ रहे लोगों को कई दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। गुस्साए व्यापारियों ने बुधवार सुबह नारेबाजी के साथ डाकघर के प्रांगण में नारेबाजी और समस्याओं का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन और भी तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


बुधवार सुबह व्यापार मंडल के अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी के नेतृत्व में व्यापारी डाकघर के प्रांगण में जमा हुए। सभा में वक्ताओं ने कहा कि डाकघर में पर्याप्त मात्रा में स्टाफ नहीं होने से सारे काम प्रभावित हो गए हैं। लोगों की आरडी जमा नहीं हो पा रही है। ग्राहकों को पैसा नहीं मिलने के कारण वैवाहिक और अन्य काम प्रभावित हो गए हैं। नए खाते भी नहीं खुल पा रहे हैं। पारिवारिक पेंशन भोगियों को पेंशन नहीं मिलने से उनकी समस्या दोगुनी हो गई है।

गिने चुने कर्मियों को कंप्यूटर का पूर्ण ज्ञान नहीं होने से समस्या और भी विकराल हो गई हैं। उन्होंने मांगें शीघ्र पूरी न होने पर आंदोलन और भी तेज करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन और सभा करने वालों में मोहन सिंह गढ़िया, विमल ऐठानी, राम सिंह दानू, महेश शाही, हयात सिंह, कृष्णा देवली, भूपेेंद्र देव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें