टनकपुर बागेश्वर रेल लाइन निर्माण संघर्ष समिति से जुड़े लोगों ने पिछले दिनों जिले के भ्रमण पर पहुंचे केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री राज्यवर्द्धन राठौर को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने ब्रिटिशकाल से प्रस्तावित टनकपुर बागेश्वर रेल लाइन का निर्माण का शीघ्र करवाने की मांग की।
ज्ञापन देने वालों में संघर्ष समिति की अध्यक्ष नीमा दफौटी, संरक्षक प्रवीण दफौटी, महासचिव खड़क राम आर्य, प्रवक्ता हयात सिंह मेहता, डॉ. प्रताप सिंह गढ़िया, डूंगर सिंह नेगी, गिरीश पाठक, केवलानंद उपाध्याय, मीरा रौतेला, मालती पांडे, सरस्वती गैलाकोटी, पार्वती पांडे आदि शामिल थे। मंत्री ने कहा कि अधिकारी स्तर से हो रही कार्रवाई पर ही केंद्र सरकार निर्णय लेगी।