फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Tue, 21 Jun 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
ईई को दी विदाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। भाजपा मंडल इकाई ने पीएमजीएसवाई सिंचाई खंड के ईई के स्थानांतरण की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। स्थानांतरण शीघ्र न होने पर आंदोलन का एलान किया है। डंगोली सैलानी मोटर मार्ग में घटिया डामरीकरण को लेकर भाजपा ने निर्माण एजेंसी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को भाजपा के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य शिव सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ता एसडीएम रवींद्र सिंह बिष्ट से मिले।
विज्ञापन


उन्होंने ईई के स्थानांतरण, डामरीकरण की उच्च एजेंसी से जांच कराने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने भाजपाइयों को बताया कि डामरीकरण का कार्य घटिया हुआ है।  जिस पर संज्ञान लेते हुए अग्रिम आदेश तक काम पर रुकवा दिया गया है।

उन्होंने कहा कि घटिया डामरीकरण करने वाले ठेकेदार और विभाग के जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ज्ञापन सौंपने वालों में   त्रिलोक बुटोला, नवीन खोलिया, डीके जोश़ी राम सिंह, मंगल राणा, हेम रावत, सुंदर बरेेलिया, देवी दत्त पाठक, भरत राम, मधन कांडपाल, हेम चंद्र भंडारी आदि थे। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें