फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के लिए तीन युद्ध लड़ने वाले पूर्व सैनिक मेहरा नहीं रहे

विज्ञापन
पूर्व सैनिक प्रताप सिंह मेहरा। फाइल फोटो - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। देश के लिए तीन युद्ध लड़ने वाले दुगनाकुरी के लमजिगड़ा गांव निवासी पूर्व सैनिक प्रताप सिंह मेहरा (78) का सोमवार को निधन हो गया है। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। मंगलवार को सरयू-गोमती संगम पर उनकी अंत्येष्टि की गई।
विज्ञापन

प्रताप सिंह मेहरा 14 जनवरी 1962 को कुमाऊं रेजीमेंट में भर्ती हुए थे। ट्रेनिंग के दौरान ही भारत-चीन के बीच युद्ध छिड़ गया था। इसमें बेसिक कोर्स पूरा कर चुके जवानों को भेजा गया, जिसमें प्रताप सिंह कोरंगा भी शामिल थे। उन्हें अरुणाचल प्रदेश के चीन बॉर्डर पर युद्ध के लिए भेजा गया।
दूसरा युद्ध उन्होंने वर्ष 1965 में पाकिस्तान की सेना के साथ लड़ा। वर्ष 1971 में बांग्लादेश ऑपरेशन के दौरान भी वह देश के लिए लड़े। इसी वर्ष उन्होंने पारिवारिक कारणों से सेवानिवृत्ति ले ली। परिवार में उनके दो बेटे और भरापूरा परिवार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें