शहीद राम सिंह बोरा राजकीय जूनियर हाईस्कूल भगरतोला में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में सपना और राखी में हिमांशु बोरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
स्कूल के प्रधानाचार्य महेश पंत और विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरीश सिंह बरोलिया की देखरेख में हुई मेेहंदी प्रतियोगिता में सपना ने प्रथम, रजनी ने द्वितीय, रजनी बोरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि राखी प्रतियोगिता में हिमांशु बोरा ने प्रथम अनीता गोस्वामी ने द्वितीय, रूची आर्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिताओं में अव्वल बच्चों को स्कूल के प्रधानाचार्य महेश पंत ने पुरस्कार वितरित किए। स्कूल के शिक्षक देवेंद्र मिश्रा, मोहम्मद युसूफ, शंभू नाथ गोस्वामी, आनंदी देवी, देवकी, वंदना ने बच्चों को मेहंदी और राखी पर्व के महत्व के बारे में जानकारी दी।