फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता

Wed, 24 Aug 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
विज्ञापन
स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। सरस्वती शिशु मंदिर हाईस्कूल बागेश्वर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन प्राथमिक, जूनियर, सीनियर तीन वर्गों में किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में भावना प्रथम, गरिमा टम्टा द्वितीय, माया कोरंगा तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन


जूनियर वर्ग में भावना रौतेला, मनीषा, वीना राज, माध्यमिक वर्ग में मीनाक्षी, पूजा, ज्योति रावत क्रमश: पहले दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे। तीनों वर्गों में दीपा रौतेला, रोशनी कुमारी, कनिका जोशी, दीक्षा जोशी, मनीषा गड़िया, रेनुका की मेहंदी भी आकर्षक रही।

निर्णायक की भूमिका सामाजिक कार्यकर्ता कविता जोशी, मीना बिष्ट, उमा गड़िया, मंजू कोरंगा ने निभाई। प्रतियोगिता में 72 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रणजीत सिंह भंडारी ने बच्चों से अपनी कला, संस्कृति से जुड़े रहने का आह्वान किया। इस दौरान धीरेंद्र पाठक, सतीश, गोपाल, गिरीश, शंकर, नंदी रावत, तारा शंकर पाठक आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें