फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा निदान: डीएम

विज्ञापन
बागेश्वर जिला कार्यालय में जिला सैनिक कल्याण परिषद की बैठक लेतीं डीएम अनुराधा पाल। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला सैनिक कल्याण परिषद की बैठक लेते हुए डीएम अनुराधा पाल ने सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से निदान करने की बात कही है। उन्होंने सभी अधिकारियों को पूर्व सैनिकों की समस्याएं शालीनता से सुनने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला कार्यालय सभागार में हुई बैठक में पूर्व सैनिकों ने बताया कि कपकोट में गेस्ट हाउस के लिए चयनित भूमि बाढ़ क्षेत्र में है। उन्होंने चिह्नित भूमि को निरस्त कर एसडीएम कार्यालय के समीप जमीन आवंटित करने, सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के लिए मंडलसेरा-आरे बाईपास पर ईसीएचएस के लिए चिह्नित भूमि के समीप सैनिक कल्याण कार्यालय के लिए भूमि आवंटित करने की मांग की।
सूबेदार खडगा सिंह ने जिले में स्वास्थ्य सुविधा बेहतर करने, एयर एंबुलेंस संचालित करने की मांग की। पूर्व सैनिकों ने कहा कि सीएसडी कैंटीन के लिए देहरादून से सामग्री एलॉटमेंट होती है, जो काफी दूर पड़ता है। उन्होंने कुमाऊं क्षेत्र से ही सीएसडी कैंटीन के लिए सामग्री उपलब्ध करवाने और पूर्व पेयजल, सड़क, सिंचांई, गूल, बिजली आदि शिकायतें भी रखीं।
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ संजय सिंह, एडीएम चंद्र सिंह इमलाल, एसडीएम हरगिरी, मोनिका, राजकुमार पांडे, सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी रणजीत सेठ, सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी आरसी तिवारी, पूर्व सैनिक हरिहर सिंह बिष्ट, डीएस हरड़िया, कमल बहादुर आले, गोपाल दत्त जोशी, हरीश सिंह मेहरा आदि मौजूद रहे।
तीन सूत्री मांगों के लिए डीएम को ज्ञापन
बागेश्वर। हिमालय पूर्व सैनिक समिति ने पूर्व सैनिकों से जुड़ी तीन सूत्री मांगों के लिए डीएम को ज्ञापन देकर समस्याओं के जल्द निदान की मांग की। समिति के अध्यक्ष गोपाल दत्त जोशी के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में सेना में सेवारत सैनिक की मृत्यु पर अन्य विभागों की तरह परिवार के एक सदस्य को शैक्षिक योग्यता के आधार पर नौकरी देने का प्रावधान करने, कोविड काल में अन्य विभागों को दी गई सहायता राशि की तर्ज पर प्राइवेट शिक्षकों को भी मानकों के आधार पर आर्थिक मदद देने और आर्मी सीडीए के स्पर्श विभाग की साइट पर आने वाली दिक्कतों के चलते पूर्व सैनिकों की विधवा पेंशनरों को होने वाली परेशानियों का जल्द निदान करने की मांग की। वहां पर समिति के कोषाध्यक्ष जमन सिंह बिष्ट, नंदन सिंह कपकोटी, मोहन सिंह कपकोटी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें