फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: हीरक जयंती में पुरातन छात्र हुए सम्मानित

विज्ञापन
राइंका कांडा के हीरक जयंती कार्यक्रम में सम्मानित पुरातन छात्र। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कांडा/बागेश्वर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जगत सिंह माजिला राइंका के 75 साल पूरे होने पर हीरक जयंती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के पुरातन छात्रों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। रश्मि स्मारिका का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन

हीरक जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक सुरेश गढ़िया ने किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सरकार शिक्षा के विकास के लिए हरसंभव कार्य कर रही है। कांडा विद्यालय का चयन पीएमश्री विद्यालय के रूप में भी हुआ है। उन्होंने खेल मैदान और पेयजल समस्या के निदान के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम संयोजक अधिवक्ता गोविंद सिंह भंडारी ने कार्यक्रम में आए पुरातन छात्रों का स्वागत किया। वहां पर जिपं. सदस्य पूजा आर्या, गोपा धपोला, रणजीत सिंह बोरा, नरेंद्र खेतवाल, दलीप खेतवाल, इंद्र सिंह परिहा, शांति दानू, रमा गड़िया, नंद राम आर्या, कृपाल सिंह रावत, कुंदन धपोला आदि मौजूद रहे।
इन पुरातन छात्रों का हुआ सम्मान
कांडा। हीरक जयंती कार्यक्रम में विद्यालय के पुरातन छात्र शेर सिंह धपोला, सोहन सिंह रावत, भगवत सिंह रौतेला, पूर्व डीजी हेल्थ ललित मोहन उप्रेती, पूर्व विधायक उमेद सिंह माजिला को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें