फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाभार्थियों तक योजनाओं का वास्तविक लाभ पहुंचाएं

विज्ञापन
डीएम विनीत कुमार। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम विनीत कुमार ने योजनाओं का वास्तविक लाभ लाभार्थियों तक अनिवार्य रूप से पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। जिला कार्यालय में हुई केंद्र पोषित, राज्य पोषित और जिला योजना से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में निर्धारित लक्ष्य को समय पर प्राप्त करना सुनिश्चित करें। सभी विभाग निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी नियमित रूप से क्षेत्रों का भ्रमण कर कार्यों की प्रगति आख्या लें। कहा कि वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए निर्मित योजनाओं में नियमित समयावधि में भुगतान किया जाए। उन्होंने बिजली, उरेडा, पेयजल और सड़कों का जिम्मा संभालने वाले विभागों को आपदा के दृष्टि से अतिसंवेदनशील कपकोट क्षेत्र में विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कहा कि ऐसे विभाग जिनके द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप व्यय नहीं किया गया है वह एक माह के तहत लक्ष्य के अनुरूप व्यय करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें