फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के बोर्ड पर मतभेद

Thu, 12 Oct 2023 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
फोटो- 12एएलएम02पी- अटल उत्कृष्ट जीआईसी सराईखेत में हुई बैठक में मंचासीन अभिभावक।। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में सीबीएसई या उत्तराखंड बोर्ड का पैटर्न लागू करने के लिए जिले के सभी छह विद्यालयों मेंं अभिभावकों से रायशुमारी पूरी हो चुकी है। तीन विद्यालयों की पीटीए और एसएमसी ने सीबीएसई पैटर्न के यथावत रखने का सुझाव दिया है जबकि तीन विद्यालयों में हुई बैठक में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम लागू करने की मांग की है।
विज्ञापन

अटल उत्कृष्ट जीआईसी वज्यूला, सूपी के बाद जीआईसी अमस्यारी, जीआईसी भटखोला, जीआईसी सानिउडियार, जीआईसी स्यांकोट में भी पीटीए और एसएमसी की बैठक हो चुकी है। वज्यूला में हुई बैठक में जहां सीबीएसई पैटर्न को यथावत रखने की मांग उठी, वहीं सूपी के अभिभावकों ने यूके बोर्ड को वापस लागू करने की मांग की।
जीआईसी भटखोला में पीटीए अध्यक्ष शकुंतला देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में अभिभावकों ने सर्वसम्मति से सीबीएसई पैटर्न को यथावत रखने पर सहमति जताई। बैठक में प्रधानाचार्य एसएन गौतम, हरीश भट्ट, मनोज भट्ट, खीम सिंह मेहता मौजूद रहे।
विज्ञापन

जीआईसी अमस्यारी में बीईओ कमलेश्वरी मेहता की मौजूदगी में हुई बैठक में अभिभावकों ने विद्यालय में यूके बोर्ड फिर से लागू करने की मांग की। बैठक में पीटीए अध्यक्ष अशोक वर्धन, प्रधानाचार्य एचएस नेगी आदि रहे।
जीआईसी स्यांकोट में एसएमसी अध्यक्ष आनंद सिंह राठौर, पीटीए अध्यक्ष शिव सिंह मेहरा, प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र भट्ट की मौजूदगी में हुई बैठक में अभिभावकों ने उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम लागू करने की मांग की।
जीआईसी सानिउडियार के अभिभावकों ने सीबीएसई और अंग्रेजी माध्यम को यथावत रखने की मांग की। बैठक में पीटीएस अध्यक्ष राजन सिंह, एसएमसी अध्यक्ष कुंदन सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. भुवन चंद्र पाठक आदि रहे।


अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में सीबीएसई या उत्तराखंड बोर्ड लागू करने के लिए अभिभावकों से रायशुमारी हो चुकी है। विद्यालयों से रिपोर्ट मिलने का इंतजार है। विद्यालयों से प्राप्त रायशुमारी की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। - जीएस सौन, सीईओ, बागेश्वर।

सराईखेत को उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड में शामिल करने का प्रस्ताव पारित

अल्मोड़ा। अटल उत्कृष्ट जीआईसी सराईखेत में हुई अभिभावक शिक्षक संघ और विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में विद्यालय को सीबीएसई बोर्ड से हटाकर उत्तराखंड शिक्षा बोर्ड में शामिल करने का प्रस्ताव पास किया गया। बीईओ वंदना रौतेला की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रधानाचार्य पुष्कर राम, पीटीए अध्यक्ष मंगल रावत, विरेंद्र सिंह, प्रेम सिंह, सोबन सिंह, खुशी राम, दिलबर सिंह आदि मौजूद रहे।



जीआईसी को उत्तराखंड बोर्ड में शामिल करने पर नहीं बनी सहमति

अल्मोड़ा। अटल उत्कृष्ट जीआईसी अल्मोड़ा में एसएमसी और पीटीए कार्यकारिणी की बैठक में विद्यालय को पुन: उत्तराखंड बोर्ड से संबद्ध करने पर चर्चा की गई। बैठक में मौजूद 75 प्रतिशत अभिभावकों ने उत्तराखंड बोर्ड से संचालित करने के संबंध में लिखित सहमति दी। वहीं 25 फीसदी अभिभावकों ने उत्तराखंड बोर्ड से संबद्ध करने पर असहमति जताई। वहां प्रधानाचार्य एनएस बिष्ट समेत अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें