फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: परीक्षा केंद्रों में लगेंगे जैमर, वीडियोग्राफी भी होगी

Sat, 08 Jul 2023 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम अनुराधा पाल ने आगामी नौ जुलाई को होने वाली उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा के लिए अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक, प्राचार्य, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट से परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए सतर्कता से कार्य करने के लिए कहा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि परीक्षा केंद्रों में बायोमैट्रिक उपस्थिति अनिवार्य होगी और परीक्षार्थी को एडमिट कार्ड, पहचान पत्र साथ लाना होगा। केंद्र के अंदर मोबाइल, घड़ी या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूर्णत: प्रतिबंधित होगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र में जैमर अनिवार्य रूप से लगाए जाएंगे और पेपर लाते, ले जाते, सील करते समय वीडियोग्राफी कराने के निर्देश दिए। डीएम ने परीक्षा केंद्रों में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था करने के लिए कहा। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट को अपने-अपने केंद्रों में समय से पहुंचकर परीक्षा समाप्ति तक केंद्र में तैनात रहने और ऊर्जा निगम के ईई को बिजली व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए। बैठक में एसपी हिमांशु वर्मा, एडीएम सीएस इमलाल, एसडीएम हरगिरि, सीईओ जीएस सौन, सीओ एसएस राणा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें