फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरायणी मेला बागेश्वर की पहचान, भव्य बनाने में सभी का सहयोग अपेक्षित:डीएम

विज्ञापन
बागेश्वर में उत्तरायणी की तैयारी बैठक में मौजूद डीएम अनुराधा पाल और अन्य अधिकारी। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। उत्तरायणी मेला बागेश्वर की पहचान है। मेले को भव्य बनाने में सभी को अपना योगदान देना चाहिए। बृहस्पतिवार को जिला कार्यालय सभागार में उत्तरायणी मेले की तैयारी बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम अनुराधा पाल ने यह बात कही।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि मेले के दौरान बागनाथ मंदिर की पुष्पों से सजावट की जाएगी। मंदिर परिसर के आस-पास के भवनों और पुलों को विद्युत मालाओं से सजाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले में स्थानीय कलाकारों और पारंपरिक विधाओं को उभारने का भरपूर मौका मिलेगा। झोड़ा, चांचरी, छपेली, स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्राथमिकता दी जाएगी। सभी सरकारी महकमे नुमाइशखेत मैदान में स्टाल लगाएंगे।
डीएम ने ईओ नगरपालिका, ईई लोनिवि, सिंचाई और एनएच को मेला शुरू होने से पूर्व सड़कों, नालियों, गलियों, मेला क्षेत्र ,नदी तट, घाटों, मदिरों की पर्याप्त सफाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने मोबाइल शौचालय का भी सुझाव दिया। मेला अवधि में आवागमन के लिए सरयू और गोमती नदी में दो अस्थायी पुलों का निर्माण होगा।
विज्ञापन

मेले के दौरान सेना के बैंड की प्रस्तुति के लिए जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को पत्राचार करने के निर्देश दिए गए। मेला अध्यक्ष और पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने कहा कि उत्तरायणी मेले को आकर्षक बनाने के लिए पालिका हरसंभव कदम उठाएगी। पारदर्शिता के साथ व्यापारियों को दुकानों का आवंटन किया जाएगा। बैठक में कपकोट नगर पंचायत के अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख पुष्पा देवी, रेडक्रास के चेयरमैन संजय शाह जगाती, गोविंद सिंह भंडारी, व्यापार संघ अध्यक्ष कवि जोशी, एसपी हिमांशु वर्मा, एडीएम सीएस इमलाल, मेलाधिकारी/एसडीएम हर गिरी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगत डसीला, हरीश सोनी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें