फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब: जन औषधि केंद्र में 14 रुपये की दवा बाहर 32 रुपये में, जिला अस्पताल के आसपास दवाओं के दामों में बड़ा खेल

Fri, 27 Nov 2026 12:49 PM IST
Heera कमल कांडपाल

सार

जिला अस्पताल के आसपास की दवा दुकानों में दामों का खेल सामने आया है, जहां जन औषधि केंद्र में 14 रुपये में उपलब्ध पैरासिटामोल 650 एमजी बाहर की दुकानों में अलग-अलग कंपनियों के नाम पर 22 से 32 रुपये तक बेची जा रही है।
विज्ञापन
बागेश्वर में जिला अस्पताल की पीएम औषधि केंद्र पर दिया गया बिल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम जनता को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराने के सरकारी दावों के बीच जिला अस्पताल के आसपास दवाओं के दामों में बड़ा खेल सामने आया है। संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने जिला अस्पताल परिसर स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र सहित आसपास की चार दवा दुकानों से बुखार में सर्वाधिक इस्तेमाल होने वाली पैरासिटामोल 650 एमजी (पीसीएम) की पड़ताल की। सामने आया कि जो दवा जन औषधि केंद्र में महज 14 रुपये में उपलब्ध है, वही बाहर की दुकानों में अलग-अलग कंपनियों के नाम पर 22 से 32 रुपये तक बेची जा रही है।

पड़ताल के दौरान टीम ने चारों दुकानों से पीसीएम 650 एमजी खरीदी और पक्का बिल मांगा। बिल मांगने पर पहले तो कई दुकानदा हिचकिचाए लेकिन जोर देने पर बिल उपलब्ध कराया गया। दामों में इस अंतर से साफ है कि एक ही सॉल्ट की दवा को अलग-अलग ब्रांड के नाम पर दोगुने से भी अधिक कीमत पर बेचा जा रहा है।

अधिकतर मामलों में चिकित्सक जन औषधि केंद्र की सस्ती दवाएं लिखने से परहेज करते हैं जिससे मजबूरन मरीजों को बाहर की दुकानों से महंगी दवाएं खरीदनी पड़ती हैं। इस पूरी पड़ताल में एक बड़ी प्रशासनिक लापरवाही भी उजागर हुई।

जिला अस्पताल बागेश्वर परिसर में संचालित पीएम जन औषधि केंद्र से टीम को जो बिल दिया गया, उस पर जिला अस्पताल रानीखेत का नाम दर्ज था। यह स्थिति केंद्र के संचालन और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।

50 प्रतिशत से अधिक दवाएं बाहर से खरीदने के लिए मरीज मजबूर

विज्ञापन

जिला अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को निशुल्क और सस्ती दवाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। स्थिति यह है कि मरीजों को करीब 50 प्रतिशत से अधिक दवाएं बाहर के निजी मेडिकल स्टोरों से खरीदनी पड़ रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले गरीब मरीजों पर इससे अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

जन औषधि केंद्र से जारी बिल में रानीखेत का नाम अंकित होने की खामी के संबंध में केंद्र संचालक से वार्ता की गई है। संचालक ने बताया कि तकनीकी त्रुटि से गलती से रानीखेत वाला बिल कट गया था जिसे तत्काल सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। जहां तक दवाओं के दामों का प्रश्न है, उनका निर्धारण जिला स्तर से नहीं होता है। -पूजा रानी, औषधि निरीक्षक, बागेश्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें