फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोलसीर, क्वैराली में लगे चिकित्सा शिविर

Thu, 17 Mar 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय सैंज की ओर से प्राइमरी स्कूल खौलसीर में चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में डॉ. महेंद्र सिंह नेगी ने 130 रोगियों का परीक्षण कर निशुल्क दवाइयां बांटीं। उन्होंने मरीजों से खानपान, स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान देने को कहा। क्वैराली में आयोजित शिविर में वात, उच्च रक्तचाप, बुखार आदि रोगियों की जांच की गई।
विज्ञापन


आयोजन में संजय शर्मा, शिक्षक गगन चंद्र जोशी, प्रधान खीम सिंह बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य गोपाल भट्ट, लक्ष्मी दत्त भट्ट, गिरीश मिश्रा, भगवान चंद्र जोशी, विमला देवी, कमला, शांति देवी ने सहयोग दिया। इधर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय चामी-क्वैराली की ओर से क्वैराली में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिसमें डॉ. संतोष सिंह राठौर ने 80 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के बाद नि:शुल्क दवाइयां दी गईं। पानी उबालकर पीने की सलाह दी। शिविर में ग्राम प्रधान राजेंद्र चंद्र कांडपाल, सुरेंद्र सिंह बनकोटी, दीपक आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें