फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: डाक्टरों ने की श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच

Sat, 04 Mar 2023 09:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कौसानी/बागेश्वर। कौसानी के चाय बागान में श्रम विभाग की ओर से श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डाक्टरों ने 56 श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच की। बीमार श्रमिकों का इलाज किया गया और दवाएं भी बांटी गईं।
विज्ञापन

महिला सशक्तीकरण एवं सुरक्षा सप्ताह के तहत आयोजित शिविर का शुभारंभ प्रभारी सीएमओ डॉ. हरीश पोखरिया और श्रम प्रवर्तन अधिकारी राजेंद्र सिंह बिष्ट ने किया। प्रभारी सीएमओ डॉ. पोखरिया, डॉ. आकाश, डॉ. वर्तिका अग्रवाल और सीएचओ सरिता गढ़िया ने श्रमिकों के शुगर, बीपी समेत अन्य जांच की। वायरल फीवर, सर्दी, जुकाम और पेट संबंधी परेशानी वाली महिला श्रमिकों की जांच कर उन्हें दवाएं बांटी गईं। प्रभारी सीएमओ ने बताया कि शिविर में कुछ श्रमिक बुखार की चपेट में थे जिनका इलाज किया गया। बाकी महिलाओं की रुटीन जांच की गई। इस मौके पर फार्मासिस्ट अनिल सिरकोटी, दीक्षा रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें