फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लॉटर हाउस बंद होने से मांस विक्रेताओं के सामने रोजगार का संकट

विज्ञापन
स्लॉटर हाउस बंद होने से बागेश्वर में बंद मांस की दुकानें। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर का एकमात्र स्लॉटर हाउस बंद होने से कांडा रोड स्थित मीट मार्केट में सन्नाटा पसरा है। इस कारण मांस विक्रेताओं के सामने रोजगार का संकट हो गया है। व्यापारियों ने डीएम, खाद्य सुरक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर स्लॉटर हाउस को जल्द खोलने की मांग की है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष हरीश सोनी ने बुधवार को डीएम रंजना राजगुरु को ज्ञापन सौंपा। बताया कि मांस विक्रेताओं ने खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहित अधिकारी से लाइसेंस लिया है लेकिन इसमें शर्त रखी गई है कि वह पंजीकृत/लाइसेंसधारक स्लॉटर हाउस से ही मांस खरीदकर बेचेंगे। नगर में पंजीकृत, लाइसेंस धारक स्लॉटर हाउस 13 सितंबर से बंद है। इस कारण मीट मार्केट की सभी पांच दुकानें बंद हो गई हैं। वहीं कांडा, गरुड़, कपकोट, भराड़ी सहित गांवों में खुलेआम मीट बेचा जा रहा है। उन्होंने जिले के सभी एसडीएम, ईओ समेत अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देशों का पालन कराने का निर्देश देने की मांग की है।
इधर व्यापार मंडल जिला महामंत्री अनिल कार्की ने भी खाद्य सुरक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि देहरादून सहित अन्य शहरों में चिकन स्लॉटर हाउस में न कटकर रिटेल दुकानों में ही कटता है। अन्य किसी जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग, अधिकारी या किसी अन्य विभाग द्वारा चिकन के दुकानदारों को ऐसे निर्देश नहीं दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अन्य जिले के लिए ही ऐसे निर्देश क्यों दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

क्या कहते हैं व्यापारी
××××××××××××××××
नगर का स्लॉटर हाउस माहभर से बंद है जबकि गांवों में खुलेआम मांस बिक रहा है। यह सरासर भेदभाव है। जरूरत पड़ेगी तो आंदोलन किया जाएगा। - राकेश कुमार, मीट विक्रेता
--
महीनेभर से बकरे का मांस नहीं मिल पा रहा है। इस कारण सिर्फ मुर्गे का मांस ही बेचा जा रहा है। कुछ लोग मछली बेचकर भी काम चला रहे हैं। - अफजल हुसैन, मीट विक्रेता
--
माहभर से परिवार के सामने गंभीर आर्थिक संकट आ गया है। इसके बावजूद पालिका प्रशासन मांस विक्रेताओं की समस्या नहीं सुलझा सका है। - नन्हे भाई, मीट विक्रेता
--
- रोजाना करीब 100 लोग मांसाहारी आते थे। लाइसेंसी स्लॉटर हाउस से खरीदा गया मांस ही बेचना है लेकिन माहभर से मांस उपलब्ध नहीं है। - शैलेंद्र पांडे, होटल व्यवसायी
--
मेरा व्यवसाय भी मांस विक्रेताओं पर ही टिका था। जाड़े के सीजन में मांग और कारोबार बढ़ने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। - मदन लाल साह, भुटुवा विक्रेता
-----------------------
क्या कहते हैं अधिकारी
××××××××××××××××
स्लॉटर हाउस सील कर न्यायालय के आदेश का अनुपालन कराया गया है। इस मामले में अगली सुनवाई 14 अक्तूबर को होनी है। फिलहाल नगर पालिका प्रशासन को नया स्लॉटर हाउस बनाकर शर्तों का पालन करना है। - एके फुलोरिया, जिला अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें