फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरौली गांव में मैक्स खाई में गिरी, चालक घायल

Tue, 21 May 2019 12:05 AM IST
दीपक नेगी बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में सड़क के नीचे खाई में गिरने से क्षतिग्रस्त मैक्स। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागेश्वर से घिंघारतोला जा रही मैक्स सड़क से 75 मीटर नीचे खाई में गिर गई। हादसे में चालक घायल हो गया। जिला अस्पताल में उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


हरीश सिंह (36) पुत्र भूपेंद्र सिंह निवासी घिंघारतोला रविवार रात करीब नौ बजे अपनी मैक्स (यूके/02/टीए/0527) से बागेश्वर से गांव की ओर आ रहा था। इस बीच सिरौली गांव के पास मैक्स अनियंत्रित होकर सड़क से 75 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में चालक हरीश गंभीर रुप से घायल हो गया। हरीश के सिर और चेहरे पर चोटें आई हैं। इधर हादसे के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने किसी तरह घायल को खाई से निकाला। करीब डेढ़ घंटे के रेस्क्यू आपरेशन के बाद में राहगीर राजेंद्र जोशी ने अपनी वाहन से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसको हायर सेंटर हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं हादसे की खबर परिजनों को भी दे दी गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें