फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: आज मनाई जाएगी मौनी अमावस्या, बन रहा दुर्लभ संयोग

Sat, 17 Jan 2026 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। आज मौनी अमावस्या मनाई जाएगी। इस बार की मौनी अमावस्या पर दुर्लभ संयोग बन रहा है जिसे शास्त्रों में अत्यंत शुभ और फलदायी माना गया है।
विज्ञापन



ज्योतिषाचार्य डॉ. नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि मौनी अमावस्या माघ मास में पड़ती है जिसे सनातन धर्म में पुण्य, तप और दान का श्रेष्ठ माह माना गया है। इस बार मौनी अमावस्या पर पंच गृही योग के साथ रवि अमावस्या और शुभ नामक योग बन रहा है जो अत्यंत शुभ और फलदायी है। इसे गंगा स्नान, दान, धर्म-कर्म के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शास्त्रों में मौन व्रत को सर्वश्रेष्ठ व्रत माना जाता है। मौन रहकर केवल भगवान के नाम मंत्र का जाप करने से परम शांति प्राप्त होती है। मौनी अमावस्या को गंगा स्नान विशेष महत्व है। माघ मास में किए गए स्नान, दान से पुण्य का लाभ मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें