फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सुहागिनों ने किया सोलह श्रृंगार, आज रखेंगी निर्जला व्रत

Thu, 09 Oct 2025 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। करवा चौथ का पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा। सुहागिनें अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला व्रत रखेंगी। सोलह श्रृंगार कर रात को चांद का दीदार होने पर पूजा करेंगी।
विज्ञापन


पर्वतीय क्षेत्र में भी अब करवा चौथ का पर्व मनाने की परंपरा बढ़ती जा रही है। सुहागिन महिलाएं के लिए करवा चौथ का पर्व बहुत ही खास माना जाता है। यह पर्व पति-पत्नी के बीच आपसी प्रेम और विश्वास को मजबूत करता है। करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं सुबह से बिना कुछ खाए-पिए उपवास पर रहती हैं। फिर शाम के समय करवा माता की पूजा करती हैं और रात को चांद के निकलने का इंतजार करती हैं। जब चांद निकलता है तो उसके दर्शन कर अर्घ्य देकर व्रत का पारायण करती हैं। बृहस्पतिवार को महिलाओं ने बाजार से पूजा सामग्री समेत सुहाग से जुड़ी सामग्री की खरीददारी की। ब्यूटी पार्लरों में महिलाओं की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें