फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बाजारों में रही भीड़, अच्छी ब्रिकी होने से कारोबारियों के चेहरे खिले

Tue, 21 Oct 2025 09:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय में मंगलवार को बाजारों में रौनक रही। लोगों ने पूजा सामग्री, खिल, बताशे के साथ पटाखों की जमकर खरीदारी की। मिठाई कारोबारी मनोज सिंह पवार ने बताया कि मंगलवार को भी बाजारों में मिठाई का अच्छा कारोबार रहा। इससे सभी मिठाई कारोबारी खुश हैं। उन्होंने पूजा सामग्री, मिठाई, खील, बताशे, मूर्ति, ऐपण और रंगोली आदि की भी जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

पटाखों का कारोबार भी खूब चमका
जिला मुख्यालय के एडम्स मैदान में लगे पटाखा बाजार में लोगों की भीड़ जुटी रही। पटाखा व्यापारी मनोज पांडे ने बताया कि दीपावली को लेकर लोगों में असमंजस रहा लेकिन लोगों ने मंगलवार को भी जमकर पटाखे खरीदे। उनके मुताबिक दिवाली में पटाखों का अभी तक कारोबार अच्छा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें