फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: करवाचौथ से पूर्व बाजार रहा गुलजार, महिलाओं ने की जमकर खरीदारी

Thu, 09 Oct 2025 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। करवाचौथ पर्व से पूर्व दिवस बाजार में काफी चहल-पहल रही। बड़ी संख्या में महिलाएं खरीदारी के लिए उमड़ीं। ब्यूटी पार्लरों में शृंगार करवाने और मेहंदी रचाने के लिए लाइन लगी रही। अच्छी खरीदारी से व्यापारियों के चेहरे भी खिले रहे।
विज्ञापन

कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को पड़ने वाले करवाचौथ व्रत का महिलाओं को बेसब्री से इंतजार रहता है। पर्व के तीन-चार दिन पहले से महिलाओं की खरीदारी शुरू हो जाती है। बृहस्पतिवार को मेहंदी रचाने से लेकर शृंगार कराने के लिए ब्यूटी पार्लरों में पूरे दिन भीड़ लगी रही। करवाचौथ के दिन के लिए भी नगर के अधिकतर ब्यूटी पार्लरों में एडवांस बुकिंग चल रही है। ब्यूटीशियन गीता जोशी, भावना रावत, अन्नू मेहता, किरन पांडेय, इंद्रा चौधरी आदि ने बताया कि बुधवार को बाजार में काफी रौनक रही। महिलाएं शृंगार कराने के साथ-साथ अच्छी खरीदारी कर रही हैं। कपड़े, आर्टिफिशियल ज्वैलरी और पूजा सामग्री की खूब बिक्री हो रही है। अलग-अलग डिजाइन की मेहंदी रचाई जा रही है। मेहंदी रचाने के लिए 200 से 700 रुपये तक खर्च हो रहे हैं। मेकअप की शुरुआती 250 रुपये से है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें