फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कहीं शैक्षिक योग्यता तो कहीं दो सीट से नामांकन पड़ा भारी

Wed, 09 Jul 2025 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
अपूर्ण दस्तावेज भी करा रहा नामांकन निरस्त
विज्ञापन

बागेश्वर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच दूसरे दिन भी जारी रही। बागेश्वर विकासखंड में केवल ग्राम पंचायत सदस्य पद के नामांकन ही निरस्त हुए हैं। कपकोट और गरुड़ में ग्राम प्रधान और क्षेपं सदस्यों के नामांकन भी निरस्त हुए हैं। किसी की शैक्षिक योग्यता कम थी तो किसी के दस्तावेज अपूर्ण मिलने पर नामांकन निरस्त हो रहे हैं।
विज्ञापन

आरओ अनुराग मिश्रा ने बताया कि बागेश्वर ब्लॉक में ग्राम पंचायत सदस्य पदों के नौ नामांकन शैक्षिक दस्तावेज और अन्य कारणों से निरस्त हुए हैं। ग्राम प्रधान और क्षेपं सदस्य पद पर कोई नामांकन निरस्त नहीं हुआ। कपकोट के आरओ अंबरीश रावत ने बताया कि दूसरे दिन ग्राम प्रधान का एक नामांकन दूसरे प्रत्याशी को प्रस्तावक बनाने के चलते हुआ। क्षेपं सदस्य का कोई नामांकन निरस्त नहीं हुआ। ग्राम पंचायत सदस्य के पद पर छह नामांकन दस्तावेज की कमी से निरस्त हुए। गरुड़ के आरओ प्रवीण गोस्वामी ने बताया दूसरे दिन एक ग्राम प्रधान प्रत्याशी का नामांकन कम शैक्षिक योग्यता के कारण निरस्त हुआ। दो क्षेपं सदस्यों के नामांकन दो-दो सीट से उम्मीदवारी करने के कारण निरस्त हुए। बताया कि अब तक ग्राम पंचायत सदस्य के 25, ग्राम प्रधान के दो और क्षेपं सदस्य के चार नामांकन निरस्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें