फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कई मोटर मार्ग बंद, दो मकान क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
बाढ़ से कपकोट के हरसिला गांव में जरगाड़ के गधेरे में बने नए पुल की नींव हिल गयी। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। बारिश के दौरान जिले के कई मोटर मार्गों में मलबा आ गया। इस कारण सनगाड़-वासती, भानी-हरसिंग्यागड, कंधार-रौलियाना-मजकोट, कपकोट-लीली, बघर, रौल्याना-लोहारगड़ी समेत सात मोटर मार्ग बंद हैं। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

तहसील कपकोट के अंतर्गत विजय सिंह पुत्र बची सिंह निवासी पोलिंग का आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। नंदी देवी पत्नी देव सिंह निवासी ग्राम भनार का आवासीय मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। सूपी गांव में कपकोट-सूपी मोटर मार्ग तीन दिन से बंद है। साथ ही गांव में बिजली आपूर्ति भी ठप है। सुंदर सिंह टाकुली ने बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की। रातिरकेटी मोटर मार्ग भी तीन दिन से बंद हैं। इस कारण ग्रामीण परेशान है। विजय सिंह ने बंद मोटर मार्ग जल्द खोलने की मांग की। ऊर्जा निगम ने हरसिंग्याबगड़ बड़ेत क्षेत्र के अंतर्गत बिजली पोल, बिजली लाइन सुधारने के लिए कार्मिकों को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें