फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई सहित कई एटीएम के शटर डाउन

Tue, 14 Mar 2017 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर में एसबीआई सहित कई एटीएम के शटर डाउन पड़े हैं। मंगलवार को गिने-चुने एटीएम से ही पैसे निकले। कुछ स्थानों पर लोगों को रुपए निकालने के लिए लाइन लगानी पड़ी। 
विज्ञापन

होली के बाद मंगलवार को बाजार में अच्छी चहल-पहल रही।

खरीददारी सहित अन्य जरूरतों के लिए रुपए निकालने के लिए नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। लेकिन बाजार में एसबीआई का मुख्य एटीएम बंद मिला। ग्राहकों ने लाइन लगाकर तहसील रोड के एटीएम से रुपए निकाले। एसबीआई, पीएनबी और बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से रुपए निकालने के लिए सुबह से ही लोगों को कतार में खड़ा रहना पड़ा। कुछ एटीएम में पैसे समाप्त होने से लोगों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। इधर अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक के एटीएम का शटर नोटबंदी के बाद से अभी तक नहीं खुला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें