फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी सुलेख में मानसी और हरीश ने बाजी मारी 

Thu, 31 Aug 2017 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
फरसाली में प्रतियोगिता में शामिल सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चे।  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शिक्षा विभाग की ओर से जनता इंटर कॉलेज फरसाली में बृहस्पतिवार को संकुल स्तरीय खेलकूद और बौद्धिक प्रतियोगिता हुई। हिंदी सुलेख में मानसी व हरीश और अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिता में योगेश अव्वल रहे।
विज्ञापन


इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ एनपीएआरसी समन्वयक चंद्रशेखर पाठक ने किया। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार वितरित किए। हिंदी सुलेख की सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में मानसी पपोला झोपड़ा, किरन किरौली और विनीता फरसाली पल्ली ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान, जूनियर वर्ग में हरीश दानू, सूरज और आयुष जोशी ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। सभी बच्चे सरस्वती शिशु मंदिर भराड़ी के थे। अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिता में भी शिशु मंदिर भराड़ी के योगेेश दानू, चेतन दानू क्रमश: प्रथम और द्वितीय रहे।

50 मीटर की दौड़ में गौरव कुमार, हितेश धानिक द्वितीय, 100 मीटर की दौड़ के जूनियर वर्ग में अनीता, पंकज, प्राथमिक वर्ग में चेतन और गौरव कुमार क्रमश: प्रथम व द्वितीय रहे। 400 मीटर के जूनियर वर्ग हरीश और प्राथमिक वर्ग में खष्टी प्रथम, 600 मीटर की जूनियर वर्ग की दौड़ में हरीश दानू और प्राथमिक वर्ग की दौड़ में खष्टी और चक्का फेंक प्रतियोगिता में अनीता अव्वल रहीं।
विज्ञापन


गोला फेंक, लंबी, ऊंची कूद और कबड्डी प्रतियोगिता भी हुई। वहां कुंदन ऐठानी, गोविंद ऐठानी, प्रेमा ऐठानी, भूपेंद्र कोरंगा, दीपा गढ़िया, कुलदीप कर्म्याल, मंजू पाठक, ज्योति टम्टा और रश्मि वर्मा आदि थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें