फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल किल्लत से जूझ रहीं मंडलसेरा की महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Fri, 12 May 2017 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
पेयजल किल्लत को लेकर ईई का घेराव करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडलसेरा ग्राम सभा के विभिन्न तोकों में पानी का संकट गहरा गया है। इससे नाराज महिलाओं ने जल संस्थान कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने एक सप्ताह के भीतर पेयजल समस्या का समाधान नहीं करने पर उग्र आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी। 
विज्ञापन


मंडलसेरा के पुराना सीएमओ कार्यालय, पीपलचौक, भागीरथी, धारफाट आदि क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से जल संकट बना हुआ है। नलों में नियमित पानी की आपूर्ति नहीं होने से नाराज महिलाएं शुक्रवार को जल संस्थान कार्यालय धमक गईं। महिलाओं ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर लोगों ने कहा कि मंडलसेरा के कई तोकों में पेयजल संकट बना हुआ है। पहले तीसरे दिन उन्हें पानी मिलता था। अब एक सप्ताह से पानी नहीं आया है।

गर्मी के सीजन में पानी नहीं आने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि विभागीय उदासीनता के कारण दो साल पहले मुख्यमंत्री द्वारा की गई ट्यूबवेल की घोषणा भी अब तक पूरी नहीं हुई है। सभी प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि विभाग ने एक सप्ताह के भीतर क्षेत्र की पेयजल समस्या का समाधान नहीं किया तो उन्हें उग्र आंदोलन छेड़ने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य हंसी, शोभा बिष्ट, कमला कांडपाल, दीपा, पुष्पा पंत, चंपा, दीपा, विमला, उमा, कविता, ललिता, ममता आदि महिलाएं शामिल थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें