बागेश्वर संगम में डूबते ग्रामीण को बचाते साथी।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। गरुड़ से रविवार को यहां संगम पर एक शवयात्रा आई थी। मृतक की अंत्येष्टि के बाद सभी ग्रामीण यहां सरयू, गोमती के संगम पर नहा रहा थे। इसी दौरान एक ग्रामीण नदी के तेज बहाव में बह गया। मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने उसे डूबने से बचा लिया। मौके पर पहुंची जल पुलिस ने भी ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली।